व्यक्ति का सपना होता है कि उसके पास अपना एक सुरक्षित और पक्का घर हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुकून और सम्मान के साथ रह सके। आर्थिक परिस्थितियां इस सपने को पूरा करने में बाधा बन जाती हैं। ऐसी ही कहानी ग्राम बदनापुर निवासी प्रीति धुर्वे की है। प्रीति दीदी अपने परिवार के साथ पहले कच्चे मकान में रहती थीं।

कच्चे मकान में रहने के कारण परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मौसम बदलने के साथ ही घर की चिंता भी बढ़ जाती थी। बारिश के दिनों में विशेष परेशानी होती थी और परिवार को हमेशा एक सुरक्षित आवास की आवश्यकता महसूस होती थी।

सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आई। योजना के माध्यम से प्रीति दीदी को वर्ष 2025 में पक्का आवास मिला और वर्षों से देखा गया पक्के घर का सपना साकार हुआ। आज उनका परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित और बेहतर वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें पक्का मकान मिला, जिससे उनका परिवार अब खुश है। प्रीति दीदी ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाये गये समूह से जुड़कर भी कार्य कर रही है। जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिलती है। अब वे अपने जरूरी कामों के लिये स्वयं खर्च कर पाती है। प्रीति दीदी कहती है कि, आजीविका मिशन एवं आवास योजना उनके जीवन में बदलाव का अहम हिस्सा है।