पर्यावरण
पर्यावरण की ताज़ा खबरें
6 खबरें
पर्यावरण
मोगली बाल उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण जागरूकता, विकासखंड स्तर पर हुआ आयोजन
विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा, जैव विविधता और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर में विकासखंड स्तरीय ‘मोगली बाल उत्सव-2026’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निवाड़ी में प्रतियोगिता शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा पृथ्वीपुर में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से कक्षा 6वीं से 8वीं तक के कनिष्ठ वर्ग तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में पर्यावरण, वन्यजीव, वन संरक्षण, जैव विविधता एवं प्रकृति से संबंधित विषयों पर लिखित बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। पृथ्वीपुर विकासखंड में कनिष्ठ वर्ग के बालक वर्ग में आर्तिक अडजरिया, संदीपनि विद्यालय पृथ्वीपुर तथा बालिका वर्ग में काव्या नायक, संदीपनि विद्यालय पृथ्वीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग के बालक वर्ग में आशीष रैकवार, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर तथा बालिका वर्ग में विमलेश पाल, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीपुर प्रथम रहे।
जल शक्ति
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने अपने आवास पर पूरे भारत से आए जल संरक्षण योद्धाओं की मेजबानी की
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने आज देश के कई हिस्सों से आए जल संरक्षण योद्धाओं और नदी संरक्षण योद्धाओं के साथ बातचीत की, जो जल संरक्षण, नदी एवं जल निकायों के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर पहल कर रहे हैं।
वन-पर्यावरण
बिनोरी जीवाश्म क्षेत्र के विकास कार्यों प्रारंभ करने हेतु, वन मंडलाधिकारी उत्तर सिवनी ने किया स्थल निरीक्षण
वनमंडल उत्तर सिवनी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र घंसौर (सा.) के बीट पूर्व बिनोरी, कक्ष क्रमांक RF-911 स्थित बिनोरी जीवाश्म क्षेत्र का आज वन मंडलाधिकारी उत्तर सिवनी डॉ महेंद्र सिंह उइके द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।
वन-पर्यावरण
पेंच टाइगर रिजर्व में गाइडों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न
पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोर क्षेत्र के गाइडों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 11 एवं 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस प्रशिक्षण में टुरिया, कर्माझिरी एवं जमतरा गेट के कुल 110 गाइडों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।






