कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं उपसंचालक कृषि श्री मोरिस नाथ के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत राजना में कृषि विभाग द्वारा कृषक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को आगामी रबी सीजन में कम पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों का चयन करने के संबंध में जानकारी दी गई।
कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री साक्षी खरात ने किसानों को बताया कि रबी मौसम में पानी की उपलब्धता को देखते हुए सरसों, चना एवं अलसी जैसी कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों का चयन किया जाना लाभकारी रहेगा। इन फसलों में अपेक्षाकृत कम सिंचाई की आवश्यकता होती है तथा अनुकूल परिस्थितियों में अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने किसानों से उपलब्ध जल संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए फसल विविधीकरण अपनाने की अपील की, जिससे उत्पादन लागत को नियंत्रित रखते हुए आर्थिक नुकसान की संभावना को कम किया जा सके।
खास बातें
- कार्यशाला में कपास उत्पादक किसानों को कपास की फसल के विक्रय के लिए कपास किसान ऐप पर पंजीयन की प्रक्रिया के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया।
- किसानों को बताया गया कि भारतीय कपास निगम द्वारा पंजीकृत किसानों से कपास की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी।
- कार्यशाला के दौरान किसानों की कृषि संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें रबी फसल की तैयारी, फसल चयन एवं कपास विक्रय के लिए आवश्यक पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में कपास उत्पादक किसानों को कपास की फसल के विक्रय के लिए कपास किसान ऐप पर पंजीयन की प्रक्रिया के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया। किसानों को बताया गया कि भारतीय कपास निगम द्वारा पंजीकृत किसानों से कपास की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। इसके लिए किसानों का कपास किसान ऐप पर पंजीयन कराया जाना आवश्यक है। कार्यशाला के दौरान किसानों की कृषि संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें रबी फसल की तैयारी, फसल चयन एवं कपास विक्रय के लिए आवश्यक पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

