पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत मंगलवार को अजयगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत जिगनी में सरपंच पद के लिए ईवीएम से मतदान हुआ। दो मतदान केन्द्रों पर मतदान समाप्ति तक कुल 74.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 704 पुरूष मतदाताओं में से 489 ने मतदान किया, जबकि 601 महिला मतदाताओं में से 479 महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल 1305 मतदाताओं में से 968 ने वोट डाले। मतदान पश्चात मतदान दल द्वारा मतदान सामग्री जमा करवाई गई। निर्वाचन परिणाम की घोषणा आगामी 3 अक्टूबर को की जाएगी।