कहानी सेवा की के तहत ग्राम धनौरा निवासी दयाराम कुशवाहा के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों और नई उम्मीद का माध्यम बनी है। उन्हें शासन की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास का लाभ प्राप्त हो चुका है। आवास का लाभ मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी छत उपलब्ध हुई है। अपने घर का सपना पूरा होने से परिवार में खुशी का माहौल है।
पक्का आवास परिवार के लिए सुरक्षा, सुविधा और बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दयाराम कुशवाहा बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें अपना आवास प्राप्त हुआ है। शासन की इस योजना से उनके परिवार की आवास संबंधी आवश्यकता पूरी हुई है और उन्हें बेहतर जीवन-यापन का अवसर मिला है।
आवास का लाभ प्राप्त होने पर दयाराम कुशवाहा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री एवं विधायक के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

