कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कृषकों को कृषि फसलों के अवशेष प्रबंधन हेतु वर्ष 2026-27 में ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 24 सितम्बर 2026 से 06 अक्टूबर 2026 तक श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, एसएमएस-स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हे-रेक/स्ट्रॉ रेक एवं रोटोकल्टीवेटर कृषि यंत्रों हेतु ऑनलाईन आवेदन विभाग के पोर्टल ूूूण्ंितउमतण्उचकंहमण्उचण्हवअण्पद के माध्यम से आमंत्रित किए गए है।

आवेदक के साथ कृषक के स्वयं के बैंक खाते से संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री श्योपुर के नाम से डिमांड ड्राफ्ट (डी.डी.) बैंक से बनवा कर जमा करना अनिवार्य है। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नही होगे। आवेदन 06 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन कर सकते है। कम्यूटराइज्ड लॉटरी 07 अक्टूबर 2026 को संपादित की जाएगी।

सामान्य वर्ग के कृषक खातेदार जिनके नाम 2 हेक्टेयर से ज्यादा भूमि दर्ज हो वह यंत्र की कीमत के 40 प्रतिशत अनुदान तथा सामान्य वर्ग के कृषक खातेदार जिनके नाम 2 हेक्टेयर से कम भूमि, सभी महिला कृषक खातेदार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कृषक खातेदार यंत्र की कीमत के 50 प्रतिशत अनुदान के पात्र रहेंगे।

श्रेडर/मल्चर के लिए 5500 रूपये, स्लेशर के लिए 2000 रूपये हे-रेक/स्ट्रॉ रेक के लिए 5000 रूपयें, बेलर के लिए 15000 रूपयें, एसएमएस स्ट्रॉक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए 3500 रूपयें, एवं रोटोकल्टीवेटर के लिए 2500 रूपयें धरोहर राशि निर्धारित है। एसएमएस स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आवेदन वह व्यक्ति जिनके नाम कम्बाईन हार्वेस्टर पंजीकृत है, पात्र है।

अधिक जानकारी पोर्टल ूूूण्ंितउमतण्उचकंहमण्उचण्हवअण्पद पर उपलब्ध विज्ञापन देख सकते है अथवा सहायक कृषि यंत्री श्योपुर से संपर्क किया जा सकता है। उप संचालक कृषि श्यो्पुर ने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि उपरोक्त् कृषि यंत्रों का पंजीयन ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर एम.पी. ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्य्म से करा सकते है।