उमरिया 20 सितंबर - मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जगन्नाथपुरी के लिए स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर को रवाना होगी। जिले के लिए आवंटित तीर्थ यात्रियों की संख्या 150 है। तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन 23 सितंबर तक प्राप्त किए जाएगे। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट dharmasva.mp.gov.in किए जा सकते है।
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, (महिलाओ के लिए दो वर्ष की छूट) तथा जो आयकर दाता नही है, को प्रदेश के भीतर एवं बाहर स्थित विभिन्न अधिसूचित तीर्थ स्थलो की यात्रा कराए जाने का प्रावधान है।
खास बातें
- निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में पात्र आवेदको का चयन कम्प्यूटीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
- आवेदको की समस्त जानकारी जैसे नाम, आधार क्रमांक, मोबाइल नंबर, पूर्ण पता आदि का सत्यापन करते हुए पोर्टल पर प्रविष्टि की जाए।
- ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में योजना का लाभ प्राप्त कर लिया है उनके आवेदन स्वीकार नही किए जाए।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के प्रावधानों के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति जो अकेले यात्रा करने के लिए आवेदन करते है उन्हे एक सहायक साथ ले जाने की पात्रता होगी। इसके अतिरिक्त 3 से 5 व्यक्तियो के समूह (जहां सभी सदस्य 65 वर्ष से अधिक आयु के हो) को एक सहायक ले जाने की अनुमति होगी। (जबकि पति पत्नी के साथ यात्रा करने की स्थिति में सहायक की अनुमति नही होगी।
सहायक का संबंधी होना अनिवार्य नही है। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करकेली, पाली, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका उमरिया, पाली नगर परिषद चंदिया, नौरोजाबाद, मानपुर से कहा है कि समस्त आवेदन केवल निर्धारित तीर्थ यात्रा पोर्टल के माध्यम से ही दर्ज किए जाए तथा किसी अन्य माध्यम जैसे व्हाटसएप आदि से प्राप्त आवेदन स्वीकार नही किए जाएगे।
उन्होने कहा है कि 23 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक समस्त आवेदनों की प्रविष्टि पोर्टल पर पूर्ण कर ली जाए। निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में पात्र आवेदको का चयन कम्प्यूटीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। आवेदको की समस्त जानकारी जैसे नाम, आधार क्रमांक, मोबाइल नंबर, पूर्ण पता आदि का सत्यापन करते हुए पोर्टल पर प्रविष्टि की जाए।
ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में योजना का लाभ प्राप्त कर लिया है उनके आवेदन स्वीकार नही किए जाए।

