वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारणी बगडोना में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत 2047 की परिकल्पना, युवा शक्ति की भूमिका, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र के समग्र विकास, जैसे विषयों को प्रभावी तरीके से से प्रस्तुत किया।
खास बातें
- भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
- वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थी ने अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से विकसित भारत की तस्वीर को रंगों के माध्यम से साकार किया।
- सेवा संकल्प अभियान 2026 की नोडल अधिकारी डॉक्टर अंजना संजय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थी ने अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से विकसित भारत की तस्वीर को रंगों के माध्यम से साकार किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सेवा संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरक करते हुए समाज एवं देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रेषित करने के साथ-साथ राष्ट्र की भविष्य को लेकर चिंतन करने का औसत प्रदान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने कहा कि युवाओं के सकारात्मक विचार रचनात्मक और सेवा भावना ही विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक सरोकारों से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। सेवा संकल्प अभियान 2026 की नोडल अधिकारी डॉक्टर अंजना संजय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका सारनी अध्यक्ष श्री किशोर बरदे ने कहा कि वर्तमान भारत और 2047 भारत के जो सपने युवाओं ने देखे हैं वह निश्चित रूप से पूरा होंगे इसके लिए युवा शक्ति लगन के साथ कार्य करते रहें। साथ ही जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्री कमलेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत युवाओं से आह्वान किया की मातृभूमि की सेवा के लिए हमें हमेशा ग्राम संकल्प साथ कार्य करना चाहिए। सांसद प्रतिनिधि श्री सुधा चंद्रा एवं कार्यक्रम प्रतिनिधि आरपी सिंग उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में भाषण में प्रगति सिंह बीए थर्ड ईयर प्रथम स्थान, कुशाल गुप्ता बीए सेकंड ईयर द्वितीय एवं पूजा प्रजापति बीकॉम थर्ड ईयर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में दुर्गा कुमरे बीएससी फर्स्ट ईयर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूपांकर बीकॉम फर्स्ट ईयर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं अशोक वरकड़े बीएससी सेकंड ईयर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय सारनी बगडोना का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



