सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन शनिवार, 3 अक्टूबर को जिले के सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों एवं निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा। शिविरों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए जाएंगे। साथ ही नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी।
जिले में आयोजित होने वाले शिविरों के लिए जनपद पंचायतवार स्थल निर्धारित किए गए हैं। आमला में थाना परिसर आमला, आठनेर में मंगल भवन आठनेर, बैतूल में खेल मैदान(गोहा मैदान) बडोरा क्षेत्र, भैंसदेही में मंगल भवन, भीमपुर में खेल मैदान (पुलिस ग्राउंड), चिचोली में तपश्री स्टेडियम, घोड़ाडोंगरी में राठौर लॉन घोड़ाडोंगरी, मुलताई में सामुदायिक भवन ग्राम पंचायत कामथ, प्रभातपट्टन में बीएलपी ग्राउंड तथा शाहपुर में विजय भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा।
खास बातें
- जिले में आयोजित होने वाले शिविरों के लिए जनपद पंचायतवार स्थल निर्धारित किए गए हैं।
- शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
- अधिकारियों को शिविरों में आने वाले नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही योजनाओं से संबंधित आवेदन, समस्या एवं आवश्यक जानकारी के लिए विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों को शिविरों में आने वाले नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



