मैहर, 01 अक्टूबर। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना से लाभान्वित अमरपाटन निवासी श्री प्रेम नारायण कोल बताते हैं कि पहले उनका मकान कच्चा था। बारिश के दौरान कच्चे मकान में रहना परिवार के लिए परेशानी का कारण बनता था। कीड़े-मकोड़ों सहित अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिलने के बाद उनका पक्का मकान बनकर तैयार हुआ।

पक्का आवास मिलने से परिवार को सुरक्षित और बेहतर रहने का स्थान मिला है। श्री कोल बताते हैं कि आवास बनने के बाद परिवार को वर्षों से चली आ रही परेशानियों से राहत मिली है और अब परिवार कुशल-मंगल के साथ सुकून से जीवन यापन कर रहा है।

श्री प्रेम नारायण कोल ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का आवास मिलने से उनके परिवार को काफी राहत मिली है।