मैहर,01अक्टूबर। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के आवास का सपना साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अमरपाटन तहसील के निवासी श्री मदयी साहु भी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं।

श्री मदयी साहु बताते हैं कि वे पहले मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। आर्थिक स्थिति के कारण उनके लिए अपना पक्का मकान बनाना कठिन था। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से आवास का लाभ मिलने के बाद उनका पक्के घर का सपना साकार हुआ।

पक्का आवास मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित एवं बेहतर रहने का स्थान मिला है। श्री मदयी साहु ने योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।