शनिवार को जिले के धुंधडका में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उद्यम संवाद आयोजित हुआ। इस अवसर पर दलोदा के उद्यमी लीला शंकर धाकड़ ने बताया कि उनको प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत बैंक से 35 लाख रुपए से अधिक का वित्त पोषण मिला है। जिससे उनके उद्योग को रफ्तार मिली है।
लीला शंकर पशु आहार प्लांट संचालित करते हैं फसलों की ग्रेडिंग का कार्य भी करते हैं अन्य उद्योग भी साथ में किया जा रहे हैं। लीला शंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना से पूर्व भी उन्हें शासन से 8 लाख रुपए का वित्त पोषण प्राप्त हुआ था। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा भी उपस्थित थे।
खास बातें
- अब किसान आगे बढ़े फसलों को प्रोसेस करें शासन की मदद से प्लांट लगाए
- किसान विनोद तथा गोपाल धाकड़ के प्रांगण में कृषक संवाद हुआ।
- जिससे किसान अपनी फसल को प्रोसेस करके नए उत्पाद के माध्यम से अधिक आय प्राप्त कर सकेंगे।
श्री शर्मा तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने शासन की योजना से मदद लेने वाले मंगलेश, शाहिद खान आदि नव उद्यमियों को योजना के चेक भी प्रदान किये।
अब किसान आगे बढ़े फसलों को प्रोसेस करें शासन की मदद से प्लांट लगाए
जनपद अध्यक्ष तथा कलेक्टर आगे चलकर ग्राम बड़वन पहुंचे। किसान विनोद तथा गोपाल धाकड़ के प्रांगण में कृषक संवाद हुआ। कलेक्टर ने किसानों को बताया कि प्रशासन द्वारा मंदसौर जिले में फसलों की ब्रांडिंग के लिए पुरजोर प्रयास किये जा रहे हैं एक जैसी फसलों के उत्पादक किसानों के क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। शासन की योजनाओं की मदद से फसलों की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कराई जाएगी। जिससे किसान अपनी फसल को प्रोसेस करके नए उत्पाद के माध्यम से अधिक आय प्राप्त कर सकेंगे। कलेक्टर ने कहा की किसान सामूहिक रूप से मिलकर कार्य करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान लाभान्वित हो पाएंगे।
कलेक्टर ने बताया कि मूंगफली उत्पादक किसानों को सामूहिक रूप से ऑयल मिल लगवाने के लिए शासन की योजना से मदद दी जाएगी। जिले में लहसुन उत्पादक किसानों को लहसुन पेस्ट तथा लहसुन पाउडर बनाने के लिए प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है इसी प्रकार अन्य फसलों में भी मदद दी जा रही है।
जनपद अध्यक्ष तथा कलेक्टर ने बडवन फंटे पर ग्रामीण गणपत तथा पुष्कर धाकड़ द्वारा शासन की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना की मदद से स्थापित ऑयल प्लांट का अवलोकन किया। शासन की योजना की मदद से पुष्कर तथा गणपत धाकड़ अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। वह अपने प्लांट पर मूंगफली तिल आदि फसलों का तेल निकाल कर विक्रय कर रहे हैं। इससे अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हैं।
धुंधडका में शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद अध्यक्ष तथा कलेक्टर द्वारा ग्राम धुंधडका में शासकीय चिकित्सालय, किसान एग्रो सेवा केंद्र तथा सेवा सहकारी संस्था का निरीक्षण किया गया। कार्य गतिविधियां देखी गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सहकारी संस्था में उपलब्ध राशन सामग्री की क्वालिटी देखी गई। शासकीय चिकित्सालय धुंधडका के विभिन्न कक्षो में पहुंचकर दवाई की उपलब्धता, रोगी पंजीयन स्टाफ की उपलब्धता मरीज का फॉलो अप रजिस्टर का निरीक्षण किया।

