कलेक्टर श्री हरेंद्र नाराय न के मार्गदर्शन तथा डीन डॉ.अभय कुमार सिन्हा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना कैथवास एवं सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस के अवसर पर आज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य डीएलसी डॉ. यू.सी. जैन, डॉ. मनन गोगिया, डॉ. अल्पना शुक्ला, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग डॉ. सिरपुरकर एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपि महाजन उपस्थित थी। इसके अलावा कार्यक्रम में जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रशिक्षित सीएसी अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, समस्त मैट्रन, नर्सिंग इंचार्ज एवं सभी नर्सिंग ऑफिसर भी उपस्थित थे।
खास बातें
- कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित गर्भपात के महत्व, असुरक्षित गर्भपात से होने वाली जटिलताओं, गर्भपात से जुड़ी भ्रांतियों एवं कुप्रथाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
- महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य संस्था में पहुंचकर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सुरक्षित गर्भपात सेवाएं प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।
- जागरूकता आधारित रोल प्ले रहा विशेष आकर्षण - कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सुरक्षित गर्भपात विषय पर प्रस्तुत प्रभावशाली रोल प्ले रहा।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षित गर्भपात के महत्व, असुरक्षित गर्भपात से होने वाली जटिलताओं, गर्भपात से जुड़ी भ्रांतियों एवं कुप्रथाओं के संबंध में जानकारी दी गई। महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य संस्था में पहुंचकर प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सुरक्षित गर्भपात सेवाएं प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।
जागरूकता आधारित रोल प्ले रहा विशेष आकर्षण - कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सुरक्षित गर्भपात विषय पर प्रस्तुत प्रभावशाली रोल प्ले रहा। रोल प्ले के माध्यम से असुरक्षित गर्भपात से होने वाली परेशानियों, सामाजिक भ्रांतियों एवं कुप्रथाओं तथा सुरक्षित गर्भपात के महत्व को सरल, रोचक एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया।
रोल प्ले में श्रीमती भावना मोहड़, श्री सी.के. पटवा, श्रीमती ललिता, रजनी, प्रियंका, मंगला एवं अरिमा ने अपनी उत्कृष्ट कलाकारी एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से उपस्थितजनों को जागरूक किया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थितजनों द्वारा सराहा गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षित गर्भपात सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, असुरक्षित गर्भपात से होने वाली मातृ जटिलताओं को कम करना तथा महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम का आयोजन डीपीएचएनओ श्रीमती वंदना परिहार द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की एंकरिंग श्रीमती भावना मोहड़ राय द्वारा की गई।


