17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा से संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में 28 सितम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासोद में स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ श्री भास्कराव मगरदे द्वारा किया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप धुर्वे द्वारा दी गई जानकारी अनुसार स्वास्थ्य शिविर में 204 हितग्राहियों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया गया। आयोजित रक्तदान शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप धुर्वे, बीपीएम श्री सुनील खात्रीकर के साथ-साथ स्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग के 10 स्टाफ द्वारा रक्तदान किया गया। शिविर में कुल 30 यूनिट रक्तदान हुआ। मासोद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा शिविर को सफल बनाने में सहयोग दिया गया। शिविर में मेडिकल ऑफीसर, बीईई, सीएचओ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर में 29 सितम्बर को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ.हुरमाड़े ने आमजन से अपील की है कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करायें एवं स्वास्थ्य लाभ लें। रक्त की कमी से कोई जिदंगी न जाये आपका रक्त किसी का जीवन बचा सकता है, रक्तदान शिविर में आकर रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।


