ग्राम टेमनी निवासी किसान श्री दिलीप बारस्कर ने बताया कि वे ग्राम में ही कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का उन्हें लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत वर्ष में तीन किस्तें तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत दो किस्तें प्राप्त होती हैं। दोनों योजनाओं के माध्यम से उन्हें वर्ष में लगभग 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि यह राशि खेती-किसानी और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक होती है।

श्री बारस्कर ने किसान हित में संचालित योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।