आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को गंभीर बीमारियों एवं विभिन्न उपचारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

मुलताई निवासी श्रीमती उमा छिपने ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उनका बच्चेदानी का ऑपरेशन निःशुल्क किया गया। उपचार के दौरान उन्हें अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार होने से उनके परिवार पर उपचार का आर्थिक बोझ नहीं आया। उमा छिपने ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के कारण उनका उपचार समय पर संभव हो सका और ऑपरेशन के लिए उन्हें बड़ी राशि खर्च नहीं करनी पड़ी। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।