पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत विकासखंड लखनादौन की ग्राम पंचायत पिपरिया मेहरा एवं ग्राम पंचायत गौराबीबी में 29 सितंबर 2026 को मतदान होना है। मतदान के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा मीना ने संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों के लिए एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा 28 सितंबर 2026 को जारी अधिसूचना के पालन में ग्राम पंचायत पिपरिया मेहरा एवं ग्राम पंचायत गौराबीबी के अंतर्गत निवास करने वाले शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं शासकीय निगमों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए 29 सितंबर 2026, मंगलवार को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश पराक्राम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट) 1881 की धारा 25 के अंतर्गत भी प्रभावी होगा।


