एमपी
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने आष्टा स्थित प्राचीन मंदिर का किया निरीक्षण, मां काली की पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचांदनी ने आष्टा प्रवास के दौरान प्राचीन एवं पुरातात्विक महत्व के आष्टा मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मंदिर परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।






