जिले के युवाओं को पुलिस एवं सशस्त्र सेना सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गए ‘सिवनी की उड़ान’ प्रोजेक्ट में वर्तमान में 555 अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें 335 युवतियां और 220 युवक शामिल हैं।

प्रशिक्षण केंद्रों में नियमित कक्षाओं के साथ प्रश्नों का अभ्यास और मॉक टेस्ट कराए जा रहे हैं, जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी को दिशा देने के साथ कमियों को पहचानकर उनमें सुधार कर रहे हैं। जिले के तीन प्रशिक्षण केंद्रों में कुल पांच बैच संचालित किए जा रहे हैं। इनमें युवकों के दो तथा युवतियों के तीन बैच शामिल हैं।

खास बातें

  • इनमें युवकों के दो तथा युवतियों के तीन बैच शामिल हैं।
  • अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षाओं के लिए विषयवार तैयारी कराने के साथ बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास, मॉक टेस्ट और परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
  • मॉक टेस्ट के माध्यम से उन्हें परीक्षा पैटर्न के अनुरूप प्रश्न हल करने का अवसर मिल रहा है।

अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षाओं के लिए विषयवार तैयारी कराने के साथ बहुविकल्पीय प्रश्नों का अभ्यास, मॉक टेस्ट और परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षण की तैयारी के लिए भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नियमित अभ्यास से तैयारी में हो रहा सुधारप्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को प्रश्न हल करने का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है।

मॉक टेस्ट के माध्यम से उन्हें परीक्षा पैटर्न के अनुरूप प्रश्न हल करने का अवसर मिल रहा है। इससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी का आकलन कर पा रहे हैं और जिन विषयों में उन्हें कठिनाई महसूस होती है, उन पर अतिरिक्त अभ्यास कर अपनी कमियों में सुधार कर रहे हैं। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रश्नों को कम समय में हल करने तथा समय-प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

नियमित अभ्यास से अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे आगामी भर्ती परीक्षाओं के लिए अधिक उत्साह के साथ तैयारी कर रहे हैं। आगामी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साहनिःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों में आगामी भर्ती परीक्षाओं को लेकर खासा उत्साह है। प्रशिक्षण में नियमित रूप से शामिल होकर युवा लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता की तैयारी भी कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई गई कोचिंग से उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित कक्षाएं, अभ्यास और मार्गदर्शन एक ही स्थान पर मिल रहा है। क्र-