जिला परियोजना समन्वयक श्री के के डेहरिया ने बताया कि जिले में आगामी 04 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना एनएमएमएस चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं में पढ़ रहे कुल 8295 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए पूरे जिले में 57 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सभी पात्र बच्चों को स्कूलों के माध्यम से प्रवेश पत्र पहले ही दिए जा चुके हैं। जिला परियोजना समन्वयक ने सभी स्कूल प्राचार्यों, जनशिक्षकों और बीआरसीसी को परीक्षा केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं करने और बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
खास बातें
- परीक्षा के लिए पूरे जिले में 57 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।उन्होंने बताया कि सभी पात्र बच्चों को स्कूलों के माध्यम से प्रवेश पत्र पहले ही दिए जा चुके हैं।
- दूसरा पेपर शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT): दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से दोपहर 02 बजकर 15 मिनट तक होगा, इसमें भी 90 प्रश्न होंगे।
- परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक हर महीने 1000 रुपये (यानी साल के 12000 रुपये) की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विकासखण्ड के अनुसार परीक्षा में लखनादौन से 1467 विद्यार्थी, सिवनी से 1367 विद्यार्थी, बरघाट से 1239 विद्यार्थी, घंसौर से 1131 विद्यार्थी, केवलारी से 960 विद्यार्थी, कुरई से 828 विद्यार्थी, छपारा से 675 विद्यार्थी, धनौरा से 628 विद्यार्थी शामिल होंगे। पहला पेपर मानसिक योग्यता परीक्षण (MAT): प्रातः 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक होगा, जिसमें 90 प्रश्न पूछे जाएंगे।
दूसरा पेपर शैक्षिक योग्यता परीक्षण (SAT): दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से दोपहर 02 बजकर 15 मिनट तक होगा, इसमें भी 90 प्रश्न होंगे। परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक हर महीने 1000 रुपये (यानी साल के 12000 रुपये) की छात्रवृत्ति मिलेगी। छात्रवृत्ति चालू रखने के लिए कक्षा दसवीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा।
कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की सभी परीक्षाएं पहले प्रयास में ही पास करनी होंगी। यह लाभ केवल सरकारी, सरकारी अनुदान प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ रहे नियमित छात्रों को ही मिलेगा।




