राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल एवं अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री के मार्गदर्शन में पंचायत उपचुनाव अंतर्गत ग्राम पंचायत कस्बामढ़ी के सरपंच पद के लिए 29 सितम्बर को मतदान संपन्न हुआ था।
कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग (डीएआरई) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने 2 अक्टूबर 2026 को देशभर में आईसीएआर संस्थानों और प्रतिष्ठानों में व्यापक स्वच्छता और साफ-सफाई गतिविधियों के साथ विशेष अभियान 6 शुरू किया।
शिक्षा मंत्रालय का उच्च शिक्षा विभाग, युवाओं के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत युवा संगम के सातवें चरण का आयोजन कर रहा है।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना कैथवास के आदेशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत 3 अक्टूबर 2026 को मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।
हाइक के दौरान बिना बर्तन के भोजन बनाने और टेंट पिच करने के कौशल का किया प्रदर्शन स्काउट गाइड्स में सीखा अनुशासन का पाठ ताउम्र काम आता है- कुलगुरु प्रो.त्रिपाठी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह के आगमन पर प्रदेश को मिलेंगी कई सौगातें आतंकियों के मंसूबे नाकाम करने वाले भारतीय मूल के कैप्टन स्मित के शौर्य और मानवता को सराहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में किया संबोधित
भोपाल की सांस्कृतिक धरा पर हो रहा है अखिल भारतीय हार्मोनिका महोत्सव माउथ ऑर्गन के महाकुंभ में जुटे हैं 16 राज्यों के 180 कलाकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर 87 वर्षीय श्री वी.एम. त्रिवेदी तथा ग्रुप संयोजक श्री अनुपम पॉल ने भी दी माउथ ऑर्गन पर प्रस्तुति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 के 13 वें संस्करण का किया शुभारंभ
नालछा विकासखंड के ग्राम ज्ञानपुरा में ‘एस्ट्रो विलेज’ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मध्यप्रदेश पर्यटन के तत्वावधान में ग्राम ज्ञानपुरा में विशेष एस्ट्रोनॉमी ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ 1 अक्टूबर को हुआ।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कृषकों को कृषि फसलों के अवशेष प्रबंधन हेतु वर्ष 2026-27 में ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 24 सितम्बर 2026 से 06 अक्टूबर 2026 तक श्रेडर/मल्चर, बेलर, स्लेशर, एसएमएस-स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हे-रेक/स्ट्रॉ रेक एवं रोटोकल्टीवेटर कृषि…
ओरछा, 2 अक्टूबर 2026। बदलते मौसम और इसके बढ़ते दुष्परिणामों को लेकर युवाओं को जागरूक करने तथा किसानों और ग्रामीण समुदायों के साथ संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ‘युवा जलवायु परिवर्तन संदेश साइकिल यात्रा’ का शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर ओरछा के कंचना घाट से शुभारंभ हुआ। 2 अक्टूबर से शुरू हुई यह यात्रा 10 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के बक्सवाहा स्थित बड़गढ़ धाम में संपन्न होगी। यात्रा का नेतृत्व जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. संजय सिंह कर रहे हैं। यात्रा को निवाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदलते मौसम का असर अब हमारे आसपास स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जल और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
जनजाति बाहुल्य जिले में एक ऐसे संवेदनशील पहलू को स्पर्श कर उसे समाज में समरस बना देना कोई आशा ग्राम ट्रस्ट से सीख सकता है। यह बात भारत सरकार के केंद्रीय दल में सदस्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ हाइजीन और पब्लिक हेल्थ कोलकाता के डॉ बॉबी पॉल ने आशाग्राम ट्रस्ट का अवलोकन करते हुए कही।
कभी परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए कृषि और मजदूरी पर निर्भर रहने वाली डही विकासखंड के ग्राम बड़दा की श्रीमती उर्मिला परिहार आज अपनी मेहनत और हौसले से आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई हैं।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्मजात विकृतियों से पीड़ित बच्चों की पहचान एवं उपचार का कार्य निरंतर किया जा रहा है। ग्राम लुहरी, विकासखंड निवास की 10 माह की बालिका संजनी वरकड़े जन्म से ही कटे होंठ एवं तालु की समस्या से पीड़ित थी।