प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन में सुविधा और स्वच्छता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को पारंपरिक चूल्हे के धुएं से राहत मिलने के साथ ही खाना बनाने में लगने वाले समय और मेहनत में भी कमी आई है।
पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत मंगलवार को अजयगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत जिगनी में सरपंच पद के लिए ईवीएम से मतदान हुआ। दो मतदान केन्द्रों पर मतदान समाप्ति तक कुल 74.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
शासकीय आदिवासी महिला आईटीआई, छिंदवाड़ा में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।
राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है।
सेवा की कहानी के तहत ग्राम पंचायत बिनाठा निवासी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के आवास का सपना साकार होने की राह पर है। शासन की जनकल्याणकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास का लाभ प्राप्त हुआ है।
व्यक्ति का सपना होता है कि उसके पास अपना एक सुरक्षित और पक्का घर हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुकून और सम्मान के साथ रह सके। आर्थिक परिस्थितियां इस सपने को पूरा करने में बाधा बन जाती हैं।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा आगर जिले में औद्योगिक क्षेत्र ग्राम आंकली, तह. सुसनेर में रिक्त औद्योगिक भूखंड क्रमांक A-23 के आवंटन हेतु 1 अक्टूबर 2026 प्रातः 11:00 बजे से 15 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 05:00 बजे तक एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित…
कलेक्टर श्री हरेंद्र नाराय न के मार्गदर्शन तथा डीन डॉ.अभय कुमार सिन्हा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना कैथवास एवं सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस के अवसर पर आज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।